HomeBreaking Newsपंजाब में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 ठिकानों पर छापेमारी...

पंजाब में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 ठिकानों पर छापेमारी कर 276 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्यभर में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। पुलिस ने चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए 552 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान के दौरान 276 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि आठ घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 11 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अलग-अलग जिलों में एक साथ सर्च ऑपरेशन किए जा रहे है अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 29,385 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई का मकसद राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।

पंजाब पुलिस ने जनता से किया अपील

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी गैंगस्टर गतिविधि या संदिग्ध जानकारी को साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read More

गोरखपुर को मिलने जा रही बड़ी सौगात, आज CM योगी करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments