HomeBreaking Newsलखनऊ में पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में 3 की मौत,...

लखनऊ में पार्किंग विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में 3 की मौत, आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

लखनऊ(Lucknow) के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रियाजानी इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

डीसीपी वेस्ट जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, इस मामले में ऋषभ शुक्ला और तिवारी परिवार के लोग शामिल थे। दोनों परिवार पड़ोसी बताए जा रहे हैं। गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ऋषभ ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शम्भू तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी पिता-पुत्र थे। मामूली पार्किंग विवाद में तीन लोगों की जान जाने से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद होने की बात भी पुलिस ने कही है। आरोपी के मर्चेंट नेवी में काम करने की जानकारी सामने आई है, लेकिन पुलिस के अनुसार इसकी पुष्टि की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई थी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सोना ₹340 सस्ता, चांदी ₹635 महंगी, जानें आज के ताजा भाव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments