HomeBreaking Newsइस राज्य में अब होगी ऑनलाइन शराब की बुकिंग, जल्द लॉन्च होगा...

इस राज्य में अब होगी ऑनलाइन शराब की बुकिंग, जल्द लॉन्च होगा ऐप

तमिलनाडु में शराब की खरीदारी को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार एक नई डिजिटल पहल शुरू करने जा रही है। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) गुरुवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिसके जरिए ग्राहक शराब की कीमत पहले से देख सकेंगे, ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे और ऑर्डर बुक कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि इससे दुकानों पर अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायतों पर रोक लगाना और खरीद प्रक्रिया को आसान बनाना है।

4,038 दुकानों पर लागू होगी सुविधा

नई व्यवस्था राज्य की 4,038 TASMAC रिटेल दुकानों पर लागू की जाएगी। ऐप के जरिए ग्राहक अपने नजदीकी शराब आउटलेट का पता लगा सकेंगे और यह भी देख पाएंगे कि वहां कौन-कौन से ब्रांड उपलब्ध हैं। इसके अलावा, हर सामान की तय कीमत भी ऐप पर दिखाई देगी, जिससे खरीदारी से पहले पूरी जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद ग्राहक को एक QR कोड मिलेगा। डिजिटल भुगतान पूरा होने के बाद यही QR कोड संबंधित TASMAC आउटलेट पर दिखाकर ग्राहक अपनी शराब प्राप्त कर सकेंगे। इससे दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों में भी कमी आने की उम्मीद है।

MRP से अधिक वसूली पर लगेगी रोक

इस डिजिटल व्यवस्था का लक्ष्य शराब की बिक्री में पारदर्शिता लाना है। ऐप पर सभी ब्रांड की निर्धारित कीमत दिखाई देगी और भुगतान भी ऑनलाइन होगा, जिससे ग्राहकों से MRP से अधिक राशि वसूलने की गुंजाइश कम हो जाएगी। दरअसल, हाल के दिनों में TASMAC ने अधिक कीमत वसूलने के आरोप में कई कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। इसके बाद बिक्री प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और शिकायतों को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल भुगतान और निश्चित मूल्य प्रणाली से ओवरचार्जिंग के मामलों में कमी आएगी।

Read More

यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल की बढ़ी मुश्किलें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments