सिद्धू मूसे वाला के पिता बालकौर सिंह ने बताया कि आज माननीय अदालत में पेशी थी और अगली पेशी 16 अगस्त निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि अगली पेशी पर गवाबी पेश हो जाएंगे क्योंकि आज वकीलों की हड़ताल के चलते अदालत में केस की कार्रवाई नहीं हुई वहीं सिद्धू मूसे वाला के पिता बालकौर सिंह द्वारा लोकसभा में जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सिद्धू मूसे वाला के लिए आवाज उठाने पर उनका धन्यवाद किया और कहां के उनके द्वारा पिछले दिन भी पंजाब के सभी सांसदों को संसद में सिद्धू मूसे वाला के इंसाफ के लिए आवाज उठाने की अपील की थी उन्होंने कहा कि गैंगस्टर को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और हम इंसाफ के लिए आवाज उठा रहे हैं वहीं उन्होंने कहा के पंजाब पुलिस की इन्वेस्टीगेशन पर वह हर बार सवाल उठाते हैं क्योंकि कुछ लोगों को उनके द्वारा इस केस में इन्वेस्टिगेट करने के लिए नाम दिए थे लेकिन उनको बुलाया तक नहीं जा रहा उन्होंने कहा कि इसीलिए उन्हें माननीय अदालत पर भरोसा है लेकिन पंजाब सरकार पर कोई भी भरोसा नहीं क्योंकि पंजाब सरकार उन्हें इंसाफ देना नहीं चाहती।
मानसा में Sidhu Moose Wala मर्डर केस की अगली पेशी 16 अगस्त को
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, योगी सरकार ने तैयार किया भव्य आयोजन का प्लान
on इलाहाबाद हाईकोर्ट का फर्जी आदेश देकर 95 वेबसाइटें बंद कराने की कोशिश, आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज

