जालंधर स्थित BSF पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए IED विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को अहम सफलता हाथ लगी है। 5 मई को हुए इस धमाके के मुख्य आरोपी को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बता दें कि इस साजिश के तार पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी है, जो सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवाओं को अपने संपर्क में ला रहा था।
दिल्ली से मुख्य आरोपी गिरफ्तारी
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, संदिग्ध को जालंधर बस स्टैंड से ट्रैक किया गया था। इसके बाद टीमों ने लगातार निगरानी रखते हुए उसे दिल्ली में पकड़ लिया। फिलहाल उससे कई एजेंसियां मिलकर पूछताछ कर रही हैं और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
हिरासत में 17 युवक
इस मामले में पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने देर रात तक छापेमारी की गई। अब तक 17 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। जांच में पता चला है कि इनमें से कई युवक सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।
5 मई को हुआ था जोरदार धमाका
BSF मुख्यालय के पास 5 मई की शाम करीब 8:15 बजे तेज धमाका हुआ था। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू किया, तो पता चला कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए डिलीवरी सिस्टम का सहारा लिया था। एक डिलीवरी एजेंट पार्सल देने पहुंचा था और सुरक्षा नियमों के चलते उसने स्कूटी बाहर खड़ी की थी। जांच में डिलीवरी बॉय की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई। CCTV फुटेज में एक सफेद टीशर्ट पहने युवक स्कूटी के पास लिफाफा रखते हुए दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद धमाका हो गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि विस्फोट को रिमोट के जरिए अंजाम दिया गया और हमलावरों ने पहले से इलाके की रेकी कर रखी थी।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026(HBSE Board Class 10 Results) घोषित कर दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने...