न्यू चंडीगढ़ स्थित स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। मीत हेयर ने कहा कि मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्टेडियम इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।
जालंधर और मोहाली के बाद न्यू चंडीगढ़ पंजाब का तीसरा ऐसा स्थल बनेगा, जिसे टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का गौरव प्राप्त होगा। भारत और अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीमें लगातार अभ्यास सत्रों में भाग ले रही हैं और मुकाबले की तैयारियों में जुटी हुई हैं। क्रिकेट प्रेमी मात्र 250 रुपये में टेस्ट मैच के सभी पांच दिनों का आनंद ले सकेंगे। पंजाब के लिए यह अवसर और भी खास है क्योंकि पंजाबी गबरू शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार प्रदेश के लोग अपने ही स्टेडियम में भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे।