HomeBreaking Newsमेरी लोकप्रियता न तो दोस्ती से बढ़ी है और न ही... इटली...

मेरी लोकप्रियता न तो दोस्ती से बढ़ी है और न ही… इटली PM जॉर्जिया मेलोनी का राष्ट्रपति ट्रंप को करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। ट्रंप के हालिया तंज के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता किसी विदेशी नेता के साथ रिश्तों पर नहीं, बल्कि इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की क्षमता पर आधारित है।

‘बिना उकसावे के हमले बेमतलब’

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से लगातार किए जा रहे व्यक्तिगत हमले सही नहींं है। उन्होंने लिखा कि उनकी लोकप्रियता न तो ट्रंप की दोस्ती से बढ़ी है और न ही यह उनके साथ संबंधों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने हमेशा इटली के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

अमेरिकी सैन्य अड्डों को लेकर भी दिया संदेश

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने बयान में अमेरिकी सैन्य अड्डों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इटली ने हमेशा दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान किया है और उनके कार्यकाल में भी ऐसा ही होता रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इटली एक संप्रभु देश है और उसकी नीतियां राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं।

ट्रंप को दी अपनी लोकप्रियता पर ध्यान देने की सलाह

जॉर्जिया मेलोनी ने अपने बयान में कहा कि उनकी लोकप्रियता ट्रंप की चिंता का विषय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी लोकप्रियता और घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। दोनों नेताओं के बीच विवाद की शुरुआत जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद हुई। ट्रंप ने दावा किया था कि जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक थीं। इसके जवाब में जॉर्जिया मेलोनी ने एक वीडियो जारी कर ट्रंप के दावों को खारिज किया और कहा कि न तो वह और न ही इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाएंगे। इस बयानबाजी के बाद इटली सरकार भी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के समर्थन में सामने आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इटली के विदेश मंत्री ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास बढ़ने की चर्चाएं तेज हो गईं।

ईरान युद्ध को लेकर भी ट्रंप का आरोप

हाल ही में ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान संघर्ष के दौरान इटली ने अमेरिका का साथ नहीं दिया और अब हालात बदलने के बाद मेलोनी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता कम हुई है। इसी बयान के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने दोबारा सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी और ट्रंप के आरोपों का जवाब दिया।

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments