HomeBreaking Newsसुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में सजा सितारों का मेला,...

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में सजा सितारों का मेला, रणबीर से अमिताभ तक पहुंचे कई दिग्गज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले(Supriya Sule) की बेटी रेवती सुले का विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 20 जून को रेवती ने सारंग लाखानी के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित शादी समामरोह में राजनीतिक, सामाजिक और मनोरंजन की दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं जिससे यह आयोजन खास आकर्षण का केंद्र बन गया।

शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इनमें मेहमानों की मौजूदगी, ट्रेडिशनल लुक और फंग्शन की सुंदरता लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ कई बड़े मेहमानों ने इस न्यूली मैरिड कपल को आशिर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

कई फेमस चेहरों ने की शिरकत

इस खास मौके पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिग बी अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन इस फंग्शन में शामिल हुए। दोनों ट्रेडिशनल इंडियन लुक में नजर आए और उन्होंने रेवती और सारंग को आशीर्वाद दिया। उनकी मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।

वहीं, एक्टर रणबीर कपूर भी इस मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक में इस प्रोग्राम में शिरकत की। उनके पहुंचने पर मौजूद लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें उनके इस ऑल ब्लैक डेशिंग लुक की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

अनंत और राधिका ने भी लिया हिस्सा 

व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी इस समारोह का हिस्सा बने। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने भी शादी समारोह में भाग लिया। दोनों ट्रेडिशनल इंडियन लुक में नजर आए और उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया।

Radhika Merchant, Nita Ambani dazzle in twinning cream saree looks at  wedding reception of MP Supriya Sule's daughter | Fashion Trends

इसके अलावा अभिनेता और सांसद रवि किशन भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक परिधान और पीले रंग की चमकनी पगड़ी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा ।

सभी मेहमानों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं 

यह विवाह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं रहा बल्कि राजनीति, सिनेमा और उद्योग जगत की हस्तियों के एक मंच पर आने का अवसर भी बना। समारोह में पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक आयोजन शैली का संतुलित मेल देखने को मिला।

रेवती सुले और सारंग लाखानी के इस नए जीवन अध्याय की शुरुआत पर विभिन्न क्षेत्रों से आए मेहमानों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। शादी की तस्वीरें और वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं जहां लोग नवदंपति को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता ने झील किनारे किया योग, दिया फिटनेस और हरित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments