HomeBreaking Newsमुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, 120 की रफ्तार से पोल से टकराई कार,...

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, 120 की रफ्तार से पोल से टकराई कार, आग में जिंदा जले 6 लोग…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर(Muzaffarnagar) में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की जान चली गई। सभी लोग एक ऑरा कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही थी। तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक, कार काफी तेज गति से चल रही थी। लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा दो हिस्सों में टूट गया। इसके बाद कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ की सड़क पर पहुंच गई और पलट गई। हादसे में डिवाइडर का करीब 10 मीटर हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आग में जलकर गई छह लोगों की जान

दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

जब बचाव दल ने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर देखा, तब तक सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : मोहाली में पटाखों के स्टॉलों पर भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments