HomeBreaking Newsमुरादाबाद में दो गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों ने...

मुरादाबाद में दो गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों ने भागकर बचाई जान

रेलवे स्टेशन के सामने बुधवार देर रात दो गेस्ट हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में एक गेस्ट हाउस(Moradabad guest house) से दूसरे तक पहुंच गई। दोनों इमारतों के करीब दस कमरों में उस समय 21 लोग ठहरे हुए थे। आग की लपटें देखकर सभी किसी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के सामने राजू का दास गेस्ट हाउस और श्याम मोहन का विनायक गेस्ट हाउस स्थित है।

दोनों गेस्ट हाउस की पहली मंजिल पर लकड़ी के केबिन बने हुए थे, जहां टिकट काउंटर सहित अन्य काम होते थे। बुधवार रात करीब 11:50 बजे दास गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई। वहां मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही समय में आग ने पहली मंजिल को पूरी तरह घेर लिया।

कमरों में ठहरे लोगों में मची भगदड़

आग जब दूसरी मंजिल तक पहुंची तो वहां बने करीब पांच कमरों में ठहरे लोगों के बीच दहशत फैल गई। लोगों ने आग के बीच से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में मौजूद लोग भी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, उससे पहले आग विनायक गेस्ट हाउस तक फैल चुकी थी। देखते ही देखते दोनों गेस्ट हाउस आग की चपेट में आ गए।

डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। आग बुझाने के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

राहत की बात यह रही कि आग आसपास के दूसरे होटलों तक नहीं पहुंची। हालांकि, दोनों गेस्ट हाउस को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के समय मौजूद सभी 21 लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में GST परिषद की 57वीं महाबैठक का आयोजन आज, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments