HomeBreaking Newsकुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर मिसाइल हमला, एक कर्मचारी की...

कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर मिसाइल हमला, एक कर्मचारी की मौत

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत में एक चीनी कंपनी की इमारत पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश के उत्तरी हिस्से में स्थित इस इमारत पर हुए हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि भवन को भारी नुकसान पहुंचा है।

कुवैत ने जारी किया आधिकारिक बयान

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले के बाद संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय के मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने कहा कि इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुवैती सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ अपने जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर नागरिकों और देश में रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले की आशंका

इस बीच, मिस्र के दमियाता (Damietta) बंदरगाह पर भी 29 जुलाई रात आग लगने की घटना सामने आई। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि दो जहाजों में लगी आग की वजह ड्रोन हमला हो सकता है। कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में इस हमले के पीछे ईरान की भूमिका होने का दावा किया गया है।

अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर की बमबारी

गुरुवार तड़के अमेरिका ने ईरान के 10 से अधिक शहरों में सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

Read More

अमेरिकी अदालत ने U-वीज़ा धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को देश से निकालने का दिया आदेश

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments