NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में दिल्ली सरकार ने अहम निर्णय लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, यह राहत उन व्यक्तियों को नहीं मिलेगी जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है।
13 FIR दर्ज
सरकार के अनुसार, 29 जुलाई 2026 तक दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े कुल 13 FIR दर्ज की थीं। अब इन सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी। अगर किसी प्रदर्शनकारी को इन मामलों में गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, तो उसके मामले का परीक्षण कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की रिहाई की होगी प्रक्रिया
दिल्ली सरकार ने कहा है कि हिरासत में मौजूद या पहले गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों के मामलों की समीक्षा के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सरकार का कहना है कि प्रदर्शन से जुड़े मामलों में आगे किसी भी तरह की कार्रवाई करने का इरादा नहीं है और इस पूरे मामले को बिना कार्रवाई के समाप्त माना जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला
दिल्ली सरकार का यह निर्णय 28 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद लिया गया है। सरकार के मुताबिक, उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। बता दें कि इस फैसले को लागू करते समय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
Read More
अमेरिकी अदालत ने U-वीज़ा धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को देश से निकालने का दिया आदेश

