प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार है। उन्होंने आगे कहा कि भारत नई सरकार के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है, ताकि दोनों देशों के बीच के विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। प्रधानमंत्री ने एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की श्री लामिछाने की इच्छा का भी स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रवि लामिछाने से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूँ और पूरी तरह से इसका समर्थन करता हूँ। हमारी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार है, और हम नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि हमारे दोनों देशों के बीच के विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रवि लामिछाने से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूँ और पूरी तरह से इसका समर्थन करता हूँ। हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी… pic.twitter.com/HxiXvpsKet
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026

