HomeBreaking Newsनोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, फिलहाल...

नोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं

ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को चलती स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। राहत की बात रही कि आग फैलने से पहले बस में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।

नॉलेज पार्क इलाके में हुआ हादसा

घटना ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई। बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

15 दिन में बस में आग लगने की तीसरी घटना

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों के भीतर बस में आग लगने की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 26 सितंबर की रात ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस में आग लग गई थी। उस समय बस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक्सप्रेसवे और आसपास चलने वाली बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, मंगलवार की घटना में यात्रियों के समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

24 सितंबर को 9 यात्रियों की गई थी जान

इससे पहले 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने की घटना हुई थी। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी और कई लोगों ने बस से कूदकर जान बचाने की कोशिश की थी। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू की थी। लगातार सामने आ रही बसों में आग की घटनाओं के बीच मंगलवार को हुई घटना में सभी यात्रियों के सुरक्षित बचने से बड़ी जनहानि टल गई।

Read More

हाउस ऑफ हिमालयाज ने रचा नया रिकॉर्ड, ₹6 करोड़ पार हुई बिक्री, CM धामी ने कारोबारियों को दी बधाई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments