संगम नगरी प्रयागराज में आज महाकुंभ का 39वां दिन है. मेला खत्म होने में अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं. अब तक करीब 57 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में श्रद्धा की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है. जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है. संगम तट पर भीड़ ना हो, इसलिए सुबह से पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है. बुधवार को एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. वहीं आज भी संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है. शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोक जा रहा है. वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं. भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं. जबकि 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. प्रशासन का अनुमान है कि कल से महाकुंभ में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि, ये महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा.
महाकुंभ-2025: 57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

