HomeBreaking Newsमोमोज के 20 रुपये पर बनी आफत! कहासुनी के बाद दुकानदार ने...

मोमोज के 20 रुपये पर बनी आफत! कहासुनी के बाद दुकानदार ने छात्र पर फेंका खौलता तेल

ग्वालियर(Madhya Pradesh) के हजीरा थाना क्षेत्र में मोमोज की संख्या को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रेशम मिल चौराहे पर एक मोमोज विक्रेता ने 18 वर्षीय छात्र पर कढ़ाई में रखा खौलता तेल फेंक दिया। गर्म तेल की चपेट में आने से छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की पहचान शिवा उर्फ चेतन भदौरिया के रूप में हुई है।

वह न्यू रेशम मिल इलाके के प्रगति नगर में रहता है। जानकारी के मुताबिक, शिवा अपने दोस्तों गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम के लिए निकला था। रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर एक मोमोज के ठेले पर रुके। बताया जा रहा है कि शिवा ने 20 रुपये के मोमोज का ऑर्डर दिया था। प्लेट में मोमोज की संख्या कम नजर आने पर उसने दुकानदार से इसकी शिकायत की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

कहासुनी के बाद बढ़ा मामला

पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिकायत के बाद शिवा और ठेले वाले के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने छात्र के साथ गाली-गलौज की। जब शिवा ने इसका विरोध किया तो स्थिति और बिगड़ गई।

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने पहले छात्र को धक्का दिया और फिर कढ़ाई में रखा गर्म तेल उठाकर उस पर फेंक दिया। तेल लगने से शिवा के चेहरे और कान पर गंभीर चोटें आईं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमले के बाद दुकानदार अपना ठेला छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी परिस्थितियां और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : हेमांग बदानी की छुट्टी, ‘दादा’ संभालेंगे कमान, IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments