HomeBreaking Newsलखनऊ के अवैध कब्जों पर फिर गरजा बुलडोजर, रेलवे की जमीन से...

लखनऊ के अवैध कब्जों पर फिर गरजा बुलडोजर, रेलवे की जमीन से अवैध कब्जों का हुआ सफाया

लखनऊ(Lucknow) के आलमबाग थाना क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मवैया इलाके में रेलवे की भूमि पर बनी दुकानों, अस्थायी ढांचों और झोपड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और नगर निगम की संयुक्त टीम मौजूद रही थी।

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल देखने को मिली है।

नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

प्रशासन के मुताबिक, रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। लोगों से अपील की गई थी कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें लेकिन तय समय के बाद भी कई स्थानों पर कब्जे बने रहे। इसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

यह अभियान मवैया तिवारी होटल क्षेत्र से लेकर मछली मंडी तक चलाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए भी नजर आए।

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी और रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर बिना अनुमति निर्माण या कब्जा करने से बचें।

फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : नेतृत्व परिवर्तन कोई “गुड्डा-गुड़िया का खेल” नहीं… भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments