HomeBreaking Newsमिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अचानक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें...

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच अचानक बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में कितना है रेट…

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ भारत पर भी दिखाई देने लगा है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने के बाद तरल ईंधन और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी के चलते भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा

तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू सिलेंडर के साथ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसमें 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये में मिलेगा।

आम जनता और कारोबारियों पर असर

सिलेंडर की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों की जेब पर पड़ेगा। खासकर होटल, ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों के लिए कमर्शियल गैस महंगी होना चिंता का विषय बन गया है।

मिडिल ईस्ट संकट से प्रभावित हुई गैस सप्लाई

ऊर्जा बाजार के जानकारों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस आपूर्ति रुकने के कारण कीमतों में उछाल आया है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से इस मार्ग से एलएनजी सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में लगभग 20 प्रतिशत LNG आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।

Read More

लुधियाना में उद्यमियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान: इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर करेंगे उद्यमियों से बात, पीएयू में महिलाओं को करेंगे सम्मानित

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments