HomeBreaking Newsकोलकाता DCP पर लुकआउट नोटिस जारी, देश छोड़ने की आशंका को लेकर...

कोलकाता DCP पर लुकआउट नोटिस जारी, देश छोड़ने की आशंका को लेकर जांच तेज

कोलकाता से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास(Kolkata DCP) के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह कदम कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले और ‘सोना पप्पू’ सिंडिकेट केस की जांच के तहत उठाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि वे देश छोड़कर फरार हो सकते हैं, जिसके चलते एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ईडी ने पीएमएलए के तहत चल रही जांच के दौरान शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इससे पहले पिछले महीने उनके आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें कोलकाता के गोलपार्क स्थित घर भी शामिल था। जांच एजेंसी का कहना है कि वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं और आगे की पूछताछ जरूरी है।

क्या है मामला ?

यह पूरा मामला दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में सामने आए ‘सोना पप्पू’ नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि इस सिंडिकेट के जरिए रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में लोगों से करोड़ों रुपये वसूले गए, लेकिन बदले में न तो फ्लैट दिए गए और न ही पैसे लौटाए गए। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर पहले भी छापेमारी हो चुकी है।

सोना पप्पू का क्या है इतिहास ?

फरवरी में कोलकाता के गोलपार्क इलाके की कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें बम फेंके जाने गोलीबारी और पथराव जैसी घटनाएं सामने आईं। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में सोनू पप्पू और उसके समर्थकों की भूमिका रही जिन्होंने बप्पी हलदर और उसके समूह पर हमला किया जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव और बढ़ गया।

बताया जाता है कि यह विवाद इलाके में वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश से जुड़ा था। सोनू पप्पू पर पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। 2015 में उस पर बालीगंज रेल यार्ड पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया था जबकि 2017 में इलाके के वर्चस्व को लेकर हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा 2026 में 3 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार, बढ़ती भीड़ को लेकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments