HomeBreaking Newsकोलकाता नगर निगम ने 40 रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा! खराब खाने की...

कोलकाता नगर निगम ने 40 रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा! खराब खाने की शिकायतों के बाद ताबड़तोड़ एक्शन

कोलकाता में खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) की ओर से चलाए गए एक सप्ताह के विशेष फूड सेफ्टी अभियान में करीब 40 रेस्टोरेंट, खानपान केंद्र और मिठाई की दुकानों पर नियमों के टूटने को लेकर कार्रवाई बड़ी की गई है। जांच में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और जरूरी लाइसेंस से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। कार्रवाई में नाजिम्स, करीम्स, शिमला बिरयानी और अरसलान के एक आउटलेट जैसे चर्चित नाम भी शामिल रहे।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने सिर्फ ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाने पर ध्यान नहीं दिया। रेस्टोरेंट की रसोई, खाद्य सामग्री रखने की जगह, इस्तेमाल होने वाली सामग्री और लाइसेंस की भी जांच की गई। होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, बाजार और दूसरे खाद्य प्रतिष्ठानों को अभियान के दायरे में रखा गया।

एक्सपायर्ड सामान के साथ मिली गंदगी 

जांच में कई जगह एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली है। कुछ रसोई में सफाई की स्थिति खराब थी जबकि कई स्थानों पर खाने को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जा रहा था। कीड़े-मकौड़ों की समस्या और खाना पकाने के तेल को बार-बार इस्तेमाल करने जैसी गड़बड़ियां भी सामने आईं हैं।

इसी के साथ कुछ जगह खराब और सड़ा हुआ खाना भी मिला है। मिठाई की दुकानों में भी साफ-सफाई से जुड़ी कमियां पाई गईं। KMC के मुताबिक, इन दुकानों में साफ-सफाई के मानकों को बेहतर करने की जरूरत है।

बिना जरूरी लाइसेंस के चल रहा था काम

जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों के पास खाद्य सामग्री बेचने का रिटेल लाइसेंस था लेकिन निर्माण के लिए जरूरी मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नहीं मिला। अभियान के तहत करीब 1,224 किलो अस्वच्छ और खाने योग्य न माने जाने वाले खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए। इसमें मांस और सीफूड की बड़ी मात्रा शामिल थी।

हॉग मार्केट, मणिकतला, पाटीपुकुर फिश मार्केट और टेंगरा समेत कई प्रमुख बाजारों में भी जांच की गई। KMC के इस अभियान का उद्देश्य खाद्य कारोबार में स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें : Meta का नया AI अब सिर्फ नहीं देगा जवाब, ईमेल से टिकट बुकिंग तक खुद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments