HomeBreaking Newsभीषण सड़क हादसे से दहला असम का काजीरंगा, ट्रक से टकराया टेम्पो-ट्रैवलर,...

भीषण सड़क हादसे से दहला असम का काजीरंगा, ट्रक से टकराया टेम्पो-ट्रैवलर, 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा(Kaziranga) इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरे एक टेम्पो-ट्रैवलर की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों में कम से कम 20 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई जबकि कुछ अन्य रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 23 बताई गई है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

यह दुर्घटना गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन इलाके में हाथीकुली चाय बागान के नजदीक हुई। पुलिस के मुताबिक, टेम्पो-ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री गाड़ी के अंदर फंस गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

ज्यादातर यात्रियों के छात्र होने की जानकारी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग छात्र बताए जा रहे हैं। हालांकि, वाहन में कुल कितने यात्री थे इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

घायलों को पहले कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

ट्रैवलर के चालान का रिकॉर्ड भी चर्चा में

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ट्रैफिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन के पहले 12 चालान कट चुके थे जिन पर कुल 38,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया था। इसके अलावा 4,000 रुपये का एक चालान बकाया बताया गया है।

प्रारंभिक जानकारी में वाहन की तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह बताया गया है। काजीरंगा नेशनल पार्क के आसपास वाहनों की गति को लेकर विशेष नियम लागू हैं। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : श्री बद्रीनाथ धाम जाने का है प्लान? दर्शन के लिए बचा आखिरी मौका! 16 नवंबर से बंद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular