HomeBreaking NewsJEE Advanced 2027 की तारीख घोषित, 23 मई को होगा एग्जाम, IIT...

JEE Advanced 2027 की तारीख घोषित, 23 मई को होगा एग्जाम, IIT में दाखिले पर भी आया अपडेट

IIT में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। JEE Advanced 2027 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। IIT दिल्ली ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी। जारी जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित होगी। इस बार भी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को तय पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति भी होगी।

JEE Advanced 2027 में बैठने के लिए छात्रों को पहले JEE Main 2027 की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद B.E./B.Tech पेपर में सभी श्रेणियों को मिलाकर टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों को ही एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षण के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

अधिकतम दो बार दे सकेंगे परीक्षा

इस बार भी JEE Advanced में शामिल होने के लिए अधिकतम दो प्रयासों की सीमा रखी गई है। यानी उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में ही यह परीक्षा दे सकेंगे। उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2002 या उसके बाद होना चाहिए। वहीं SC, ST और PwD श्रेणी के छात्रों को पांच साल की छूट मिलेगी। इनके लिए जन्मतिथि की सीमा 1 अक्टूबर 1997 या उसके बाद रखी गई है।

12वीं के छात्रों के लिए क्या हैं नियम?

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का पहली बार 12वीं की परीक्षा में शामिल होना 2026 या 2027 में होना चाहिए। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स अनिवार्य विषय होने चाहिए। 2025 या उससे पहले पहली बार 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र सामान्य नियमों के तहत पात्र नहीं होंगे।

हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट का प्रावधान भी दिया गया है। जिन छात्रों के बोर्ड का 12वीं का परिणाम 12 जून 2025 या उसके बाद घोषित हुआ है वे अन्य शर्तें पूरी करने पर परीक्षा दे सकते हैं। जिनका परिणाम इससे पहले घोषित हुआ था और बाद में रोक दिया गया उन्हें यह छूट नहीं मिलेगी। 

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे से दहला असम का काजीरंगा, ट्रक से टकराया टेम्पो-ट्रैवलर, 23 लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular