HomeBreaking Newsकर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, DK शिवकुमार बन सकते हैं...

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, DK शिवकुमार बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बेंगलुरु में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि पार्टी हाईकमान के निर्देश मिलते ही वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अब नए नेतृत्व को मौका दिया जाना चाहिए और पार्टी के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

राज्यपाल सचिव को सौंपा इस्तीफा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोपहर करीब 3 बजे लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी CM DK शिवकुमार भी मौजूद रहे। बताया गया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय निजी कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत इस्तीफा सचिवालय के माध्यम से जमा किया गया।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में मंत्रियों को दी जानकारी

इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी सहयोगियों को अपने फैसले से अवगत कराया।बैठक के बाद एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

डीके शिवकुमार के नाम पर बनी सहमति

कर्नाटक सरकार में मंत्री HK पाटिल के अनुसार बैठक में DK शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है। माना जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा और जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

सरकार और मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव संभव

राज्य में सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 15 से 20 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा दो डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा भी है। इनमें एक पद दलित नेता और दूसरा लिंगायत या OBC समुदाय के नेता को दिए जाने की संभावना बताई जा रही है।

दिल्ली में हुई थी लंबी बैठक

कुछ दिन पहले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ दोनों नेताओं की लंबी बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंतिम फैसला लिया गया।

Read More

यूपी में ATS-STF की बड़ी कार्रवाई, दहलाने की साजिश नाकाम, सहारनपुर से चार संदिग्ध गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments