HomeBreaking Newsजियो IPO का मेगा धमाका! एंकर निवेशकों ने लगाया ₹2.5 लाख करोड़...

जियो IPO का मेगा धमाका! एंकर निवेशकों ने लगाया ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव

देश में दशहरे के मौके पर शेयर बाजार बंद है लेकिन इससे पहले ही मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का(Jio IPO) चर्चा में आ गया है। कंपनी के आईपीओ की एंकर बुक को लेकर बड़े संस्थागत निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की मांग सामने आई। यह निर्धारित राशि के मुकाबले 30 गुना से भी ज्यादा है। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में भारतीय और विदेशी, दोनों तरह के संस्थागत निवेशकों ने भागीदारी की है।

घरेलू निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), SBI म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और निप्पॉन म्यूचुअल फंड जैसे बड़े नाम शामिल बताए गए हैं। वहीं, विदेशी संस्थानों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट और एलियांज जैसी कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है। इन संस्थानों की भागीदारी ने इस आईपीओ को लेकर बाजार का ध्यान खींचा है।

पेंशन और सॉवरेन फंड्स ने भी दिखाई दिलचस्पी

इस आईपीओ में केवल म्यूचुअल फंड कंपनियां ही नहीं, बल्कि लंबी अवधि के निवेश से जुड़े संस्थानों की भागीदारी भी बताई गई है। इनमें जीआईसी, एडीआईए, क्यूआईए और नॉर्गेस जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड शामिल हैं।

इसके अलावा कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, एसबीआई पेंशन, एचडीएफसी पेंशन, आईसीआईसीआई पेंशन और यूटीआई पेंशन जैसे फंडों के नाम भी सामने आए हैं।

200 से ज्यादा संस्थाओं की भागीदारी

बैंकिंग सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जियो की एंकर बुक में 200 से अधिक निवेशक संस्थाओं और फंड योजनाओं ने हिस्सा लिया। इनमें ड्रैगोनियर, जैनस हेंडरसन और नाइंटी वन जैसे वैश्विक निवेश विशेषज्ञों के साथ एनाम, प्रेमजी और एचसीएल से जुड़े भारतीय फैमिली ऑफिस भी शामिल बताए गए हैं।

निवेशकों की नजर जियो IPO पर

एंकर बुक में इतनी बड़ी मांग जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर संस्थागत निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का संकेत देती है। हालांकि, एंकर निवेशकों की मांग को देखकर आम निवेशकों के लिए मुनाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती। आईपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों, मूल्यांकन और जोखिमों को समझना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments