HomeBreaking NewsYoga Day 2026: जालंधर में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया योग,...

Yoga Day 2026: जालंधर में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया योग, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और तरुण चुघ भी रहे मौजूद

International Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा नेता तरुण चुघ भी मौजूद रहे। नितिन नबीन तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं।

योग ने देश को दी नई पहचान

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में योग करने के बाद नितिन नबीन ने कहा, “मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया को बधाई देता हूं। योग हमारे देश को एक नई पहचान और नया उत्साह देता है।” उन्होंने कहा कि योग आज भारत की पहचान बन चुका है और दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दे रहा है।

‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है इस वर्ष की थीम

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से सक्रिय, स्वतंत्र और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने दी थी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण मनाया जा रहा है।

Read More:

International Yoga Day 2026: CM धामी ने बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया योग, बोले- युवा स्वस्थ होंगे तभी बढ़ेगा देश आगे

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments