HomeBreaking Newsआंगनबाड़ी व्यवस्था को डिजिटल बनाने की पहल, CM योगी ने कार्यकर्ताओं को...

आंगनबाड़ी व्यवस्था को डिजिटल बनाने की पहल, CM योगी ने कार्यकर्ताओं को वितरित किए 69,794 स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 69,794 स्मार्टफोन वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10,553 इंफैंटोमीटर और 58,237 वजन मापने की मशीनें भी प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

रियल टाइम डेटा पर जोर

CM योगी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे इस बात पर जोर दे रहे थे कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास स्मार्टफोन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर डेटा अपलोड न होने से राज्य की रैंकिंग प्रभावित होती थी। अब स्मार्टफोन के जरिए रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा।

कार्यकर्ताओं की भूमिका हुई अहम

मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सरकार उन्हें हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे बेहतर तरीके से बच्चों और महिलाओं तक सेवाएं पहुंचा सकें।

पिछली सरकार पर साधा निशाना

CM योगी ने पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले पोषाहार वितरण का ठेका मदिरा माफिया को दिया गया था, जिससे गुणवत्ता और वितरण दोनों प्रभावित होते थे। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था को पारदर्शी और ईमानदार बनाया है। CM योगी ने यह भी संकेत दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि जल्द ही सम्मानजनक मानदेय का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी और कठिनाइयों को करीब से नहीं देखते, वे उसकी पीड़ा को नहीं समझ सकते। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिले।

संकट के समय निभाई अहम भूमिका

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना जैसे कठिन समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जब कई लोग पीछे हट गए थे, तब भी उन्होंने घर-घर जाकर सेवाएं दीं। सरकार अब उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Read More

बिहार में बड़ा राजनीतिक ट्विस्ट, CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments