HomeBreaking Newsराजस्थान की 23 लाख बेटियों को मिलेगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, पुलिस और...

राजस्थान की 23 लाख बेटियों को मिलेगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, पुलिस और शिक्षा विभाग में बड़ा समझौता!

राजस्थान(Rajasthan) में छात्राओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच समझौता हुआ है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राज्य के 36,765 सरकारी स्कूलों की करीब 23.32 लाख छात्राओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

यह कार्यक्रम ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना’ के तहत चलाया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को शामिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए तैयार करना है।

छात्राओं तक पहुंचेगा अभियान

इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पहले 11,701 पीईईओ और यूसीईईओ स्कूलों के एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) या सामान्य शिक्षक को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्षेत्र की महिला शिक्षकों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाएंगे। आगे चलकर महिला शिक्षक स्कूलों में छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी।

पूरी प्रक्रिया के लिए 319 प्रशिक्षण बैच तैयार किए जाएंगे, ताकि प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों तक इस अभियान को पहुंचाया जा सके।

हेल्पलाइन की मिलेगी जानकारी

छात्राओं को केवल आत्मरक्षा के तरीके ही नहीं सिखाए जाएंगे, बल्कि उन्हें आपातकालीन सहायता सेवाओं और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, पोषण, बाल अधिकार और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।

तीन साल तक लागू रहेगा समझौता

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। राजस्थान पुलिस की ओर से एडीजी लता मनोज कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. रश्मि शर्मा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से स्कूलों में बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। दोनों विभागों के बीच हुआ यह समझौता तीन साल तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें : शेख हसीना की वापसी के चलते बांग्लादेश में हाई अलर्ट, हुई 108 अर्धसैनिक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments