पटना एयरपोर्ट से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के बीच आज से इंडिगो का विमान का परिचालन होगा. इस विमान का ऑपरेशन रोजाना गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से होगा. रविवार को पटना से गाजियाबाद का किराया 4700 रुपए और गाजियाबाद से पटना का 4145 रुपए है. इस 180 सीटों की फ्लाइट में बिजनेस क्लास नहीं है. सभी सीट इकोनॉमी क्लास की है. इस सेक्टर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट पहले से चल रही है. हिंडन एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से करीब 40 किलोमीटर दूर है. बिहार के लाखों लोग गाजियाबाद, साहिबाबाद, पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ समेत आसपास के इलाकों में सरकारी और प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.
पटना से गाजियाबाद के लिए सीधी उड़ान भरेगी Indigo की फ्लाइट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री दरबार साहिब में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, 27 अक्टूबर तक श्रद्धा और उत्साह से मनेगा पर्व
on हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी सौगात, PG की 320 सीटें बढ़ेंगी, ₹415 करोड़ की ग्रांट मंजूर
on नौकरी के लिए आईं राधा-बबीता कैसे बनी क्राइम पार्टनर? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चौंका देगी ये कहानी

