HomeBreaking NewsAsian Para Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, टेबल टेनिस में जीते...

Asian Para Games 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, टेबल टेनिस में जीते गए 4 कांस्य पदक, बैडमिंटन के 2 मेडल भी पक्के

एशियन पैरा गेम्स 2026(Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को भारत ने एथलेटिक्स और पैरा टेबल टेनिस में कई पदक अपने नाम किए। भाला फेंक में प्रदीप कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक जीता। वहीं, गोला फेंक में प्रवीण ने कांस्य हासिल किया। पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने भी कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में योगदान दिया। इसके अलावा, पैरा बैडमिंटन की दो भारतीय जोड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने पदक पक्के कर लिए।

पुरुषों की एफ53/एफ54 भाला फेंक स्पर्धा में प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता। आयुष वर्मा ने 17.88 मीटर तक भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने पदक जीतने वाले प्रयासों में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ईरान के इरफान बोंडोरी ने 30.24 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

गोला फेंक में प्रवीण ने जीता कांस्य

पुरुषों की एफ11 गोला फेंक स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी प्रवीण ने 13.86 मीटर का थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दूरी अपने छठे और अंतिम प्रयास में हासिल की। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। ईरान के अमीरहुसैन अलीपुर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण, जबकि महदी ओलाद ने रजत पदक जीता।

टेबल टेनिस में भाविना और सोनलबेन को कांस्य

पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीते। महिला एकल क्लास 4-5 के सेमीफाइनल में भाविना को चीन की झांग बियान से 0-3 से हार मिली। वहीं, क्लास 3 के सेमीफाइनल में सोनलबेन को दक्षिण कोरिया की यून जियू ने हराया। सेमीफाइनल तक पहुंचने के कारण दोनों भारतीय खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिला।

बैडमिंटन में भी दो पदक पक्के

पैरा बैडमिंटन में प्रमोद भगत-मानसी रामदास और कृष्णा नागर-नित्या श्री सुमति सिवन की जोड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस प्रदर्शन के साथ भारत के दो और पदक सुनिश्चित हो गए। भारतीय खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों ने एशियन पैरा गेम्स में देश के प्रदर्शन को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें : 11 दिन से फरार आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments