HomeBreaking Newsहिमाचल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, दो नाबालिग भतीजियों से...

हिमाचल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म मामले में चाचा गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सलूणी उपमंडल के तेलका क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी ही दो नाबालिग भतीजियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिगों ने परिजनों को बताई आपबीती

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग समय पर दोनों नाबालिग भतीजियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिगों ने अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। यह सुनकर परिवार दंग रह गया और पीड़िताओं के पिता ने चंबा सदर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पीड़िताओं के बयान दर्ज करने, मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि करने और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

SP ने दिए जांच में तेजी लाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद जल्द से जल्द अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा, ताकि दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Read More

पटना हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा – सभी अदालतें हैंडबुक में दी गई बातों का पालन करें

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments