ICC ODI World Cup 2027: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। 14 टीमों वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केपटाउन में होगा।
10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ंत
टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों का यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा और क्रिकेट फैंस की नजर इस मुकाबले पर रहेगी।
2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
वर्ल्ड कप का मुख्य आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि ग्रुप स्टेज से पहले विंडहोक में सुपर सीरीज आयोजित की जाएगी। इसमें तीन टीमें 2, 4 और 6 अक्टूबर को एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम ग्रुप स्टेज में प्रवेश करेगी।
क्वालीफिकेशन का पूरा समीकरण
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है। इसके अलावा 30 सितंबर 2026 तक ICC वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर आठ अन्य टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार टीमों का फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर से होगा। क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी, जबकि अन्य तीन टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी। सुपर सीरीज के जरिए ग्रुप स्टेज की अंतिम टीम तय होगी।
दो ग्रुप में बांटी गईं 12 टीमें
ग्रुप स्टेज में 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरी क्वालीफायर टीम शामिल होगी।

भारत के ग्रुप मुकाबले
भारत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेलेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से मुकाबला होगा। 14 अक्टूबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से त्श्वाने में होगा। 17 अक्टूबर को टीम इंडिया क्वालीफायर टीम के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में उतरेगी। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में होगा।
अन्य टीमों के मुकाबले भी तय
ग्रुप स्टेज का एक अन्य शुरुआती मुकाबला 8 अक्टूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच विंडहोक में होगा। दक्षिण अफ्रीका 10 अक्टूबर को केपटाउन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। वहीं जिम्बाब्वे 11 अक्टूबर को बुलावायो में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। जिम्बाब्वे का ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में होगा।

ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7
ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट सुपर 7 स्टेज में पहुंचेगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से अधिक अंक वाली टीम भी सुपर 7 में पहुंचेगी। इस तरह कुल सात टीमें इस चरण में पहुंचेंगी।
शून्य अंक से शुरू होगा सुपर 7
सुपर 7 में पहुंचने वाली टीमों के ग्रुप स्टेज के अंक आगे नहीं जोड़े जाएंगे। सभी टीमें इस चरण की शुरुआत शून्य अंक से करेंगी और प्रत्येक टीम छह मैच खेलेगी। यह चरण 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। ICC ने संभावित मुकाबलों, मैदानों और यात्रा की योजना को आसान बनाने के लिए सात टीमों को सुपर 7 में पहले से स्थान दिए हैं।
17 और 18 नवंबर को सेमीफाइनल
सुपर 7 की अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा 18 नवंबर को त्श्वाने में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
21 नवंबर को होगा फाइनल
वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। यदि खराब मौसम या किसी अन्य कारण से 21 नवंबर को मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे 22 नवंबर को पूरा कराया जा सकेगा।
टिकट बुकिंग भी शुरू
ICC ने बताया कि वर्ल्ड कप का कार्यक्रम केपटाउन में टूर्नामेंट से एक साल पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रशंसकों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि शेड्यूल की घोषणा और टिकट प्रक्रिया की शुरुआत टूर्नामेंट की तैयारियों में अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर दुनिया की शीर्ष टीमों के लिए बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी
-
शनिवार, 2 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
-
सोमवार, 4 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2, विंडहोक
-
बुधवार, 6 अक्टूबर- क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
-
गुरुवार, 7 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
-
शुक्रवार, 8 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने
-
शुक्रवार, 8 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, विंडहोक
-
शनिवार, 9 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए, बुलावेयो
-
शनिवार, 9 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, केपटाउन
-
रविवार, 10 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
-
रविवार, 10 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी, विंडहोक
-
सोमवार, 11 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, बुलावेयो
-
मंगलवार, 12 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए, पार्ल
-
मंगलवार, 12 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, कुगोम्पो सिटी
-
बुधवार, 13 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, विंडहोक
-
बुधवार, 13 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी, पार्ल
-
गुरुवार, 14 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने
-
शुक्रवार, 15 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
-
शुक्रवार, 15 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे
-
शनिवार, 16 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डरबन
-
शनिवार, 16 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गेबेरहा
-
रविवार, 17 अक्टूबर- भारत बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
-
रविवार, 17 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
-
सोमवार, 18 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, कुगोम्पो शहर
-
मंगलवार, 19 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, हरारे
-
मंगलवार, 19 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, डरबन
-
बुधवार, 20 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
-
बुधवार, 20 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
-
गुरुवार, 21 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, कुगो
-
शुक्रवार, 22 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पार्ल
-
शुक्रवार, 22 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, जोहान्सब
-
शनिवार, 23 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गेबेरहा
-
शनिवार, 23 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी, त्शवाने
-
रविवार, 24 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम भारत, विक्टोरिया फॉल्स
-
सोमवार, 25 अक्टूबर- ए2 बनाम बी3, जोहान्सबर्ग
-
मंगलवार, 26 अक्टूबर- बी1 बनाम ए3, गकेबरहा
-
बुधवार, 27 अक्टूबर- बी2 बनाम एबी 4, त्शवाने
-
गुरुवार, 28 अक्टूबर- ए1 बनाम ए2, विक्टोरिया फॉल्स
-
शुक्रवार, 29 अक्टूबर- बी1 बनाम बी 3, कुगोम्पो सिटी
-
शनिवार, 30 अक्टूबर- ए3 बनाम एबी 4, विक्टोरिया फॉल्स
-
रविवार, 31 अक्टूबर- बी 2 बनाम ए1, जोहान्सबर्ग
-
सोमवार, 1 नवंबर- ए2 बनाम बी 1, विक्टोरिया फॉल्स
-
मंगलवार, 2 नवंबर- बी 3 बनाम एबी 4, केपटाउन
-
बुधवार, 3 नवंबर- बी2 बनाम ए3, डरबन
-
गुरुवार, 4 नवंबर- ए1 बनाम बी 1, पार्ल
-
शुक्रवार, 5 नवंबर- ए2 बनाम एबी 4, डरबन
-
शनिवार, 6 नवंबर- बी 2 बनाम बी 3, ब्लोमफोंटेनरविवार, 7 नवंबर- ए1 बनाम ए3, केपटाउन
-
सोमवार, 8 नवंबर- बी1 बनाम एबी 4, डरबन
-
मंगलवार, 9 नवंबर- बी 2 बनाम ए2, गकेबरहा
-
बुधवार, 10 नवंबर- ए3 बनाम बी 3, ब्लोमफोंटेन
-
गुरुवार, 11 नवंबर- ए1 बनाम एबी 4, गकेबरहा
-
शुक्रवार, 12 नवंबर- बी2 बनाम बी1, केपटाउन
-
शनिवार, 13 नवंबर- ए2 बनाम ए3, ब्लोमफोंटेन
-
रविवार, 14 नवंबर- ए1 बनाम बी 3, डरबन
-
बुधवार, 17 नवंबर- सेमीफाइनल 1, केपटाउन
-
गुरुवार, 18 नवंबर- सेमीफाइनल 2, त्शवाने
-
रविवार, 21 नवंबर- फाइनल, जोहान्सबर्ग
Read More:
UP Congress में बदलाव की चर्चा तेज, आराधना मिश्रा मोना का नाम प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे

