HomeBreaking NewsHP Board 12वीं के रिजल्ट जारी, आर्ट्स में अंशित कुमार तो साइंस...

HP Board 12वीं के रिजल्ट जारी, आर्ट्स में अंशित कुमार तो साइंस में साइला कश्यप बनीं टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल बोर्ड का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। कुल 92.02 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 7 प्रतिशत अधिक है। इस बार 81,109 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 74,637 छात्र पास हुए हैं, जबकि करीब 3,000 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है। बोर्ड के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि इस साल का परिणाम संतोषजनक है और छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

साइंस स्ट्रीम में बनीं साइला कश्यप टॉपर

साइंस स्ट्रीम में कांगड़ा की साइला कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया है। वह द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर ऊना की संचिता धीमान रहीं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर और ऊना के छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई, जिनमें नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर शामिल हैं।

कॉमर्स में यशस्वनी और कृषिका टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में ऊना के गगरेट स्थित एसटीडीआर पब्लिक स्कूल की यशस्वनी चौहान और कृषिका ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कांगड़ा के एक छात्र ने भी 491 अंकों के साथ शीर्ष स्थान साझा किया। दूसरे स्थान पर अंजलि और मुस्कान रहीं, जिन्होंने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

आर्ट्स में अंशित कुमार ने किया टॉप

आर्ट्स स्ट्रीम में कांगड़ा के अंशित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सिरमौर की आरूषी (99%) और तीसरे स्थान पर कांगड़ा की शाम्या बड़जात्या (98.8%) रहीं। वहीं, बिलासपुर की गौरी शर्मा चौथे स्थान पर रहीं। बता दें कि इस साल का परिणाम बेहतर रहा है और सभी स्ट्रीम में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Read more

बंगाल में BJP की जीत की प्रचंड जीत पर आया दिलचस्प रिएक्शन, जानें क्यों बोले ‘I Love You’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments