HomeBreaking Newsबंगाल में BJP की जीत की प्रचंड जीत पर आया दिलचस्प रिएक्शन,...

बंगाल में BJP की जीत की प्रचंड जीत पर आया दिलचस्प रिएक्शन, जानें क्यों बोले ‘I Love You’

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव(Bengal Election) की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिखाई दे रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे चल रही है। इसी बीच कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है जो इस वक्त रफ्तार से चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने बंगाल के लिए अपना स्नेह व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें यह भूमि बेहद प्रिय है।

बांग्ला भाषा में व्यक्त किया अपना प्रेम 

चुनाव आयोग के उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे तक भाजपा लगभग 170 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस करीब 91 सीटों पर आगे थी। अन्य दल सीमित सीटों पर ही बढ़त बना पाए थे। इन रुझानों के सामने आते ही कुमार विश्वास ने बांग्ला भाषा में कुछ पंक्तियां साझा कीं, जिनमें उन्होंने बंगाल के प्रति अपने प्रेम को काव्यात्मक अंदाज़ में व्यक्त किया।

अहम सीटों पर भाजपा की बढ़त 

उधर, कई अहम सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाती नजर आई। मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार दक्षिण, सितालकुची, दिनहाटा, नताबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, फालाकाटा और मादारीहाट जैसी सीटों पर पार्टी आगे चल रही थी। चर्चित सिंगुर सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा।

शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार अरूप कुमार दास ने तृणमूल कांग्रेस के बेचाराम मन्ना पर बढ़त बना ली। दोनों के बीच करीब तीन हजार वोटों का अंतर देखने को मिला। सिंगुर वही क्षेत्र है, जहां टाटा नैनो परियोजना का मुद्दा लंबे समय तक राजनीतिक बहस का केंद्र बना रहा और इस चुनाव में भी इसकी गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments