HomeBreaking Newsनूंह में हुआ खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर खाकर पलटी...

नूंह में हुआ खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर खाकर पलटी स्कॉर्पियो कार, यूपी पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की दर्दनाक मौत

हरियाणा के नूंह(Nuh Accident) जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी जालौन जिले के उरई मुख्यालय में तैनात बताए जा रहे हैं। यह हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर हुआ जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा टकराई।

घटना तावडू सदर थाना क्षेत्र के धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब साढ़े दस बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और जोरदार टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार, हादसा बेहद गंभीर था और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। शव गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बाद में सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से मिले पहचान पत्रों के आधार पर चार मृतकों की पहचान एएसआई मोहित यादव, सत्यभान, अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है, जो जालौन में तैनात थे। पांचवें व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो हरियाणा के जींद में रजिस्टर्ड थी और नई गाड़ी थी।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : 13 साल में BJP विधायकों की संख्या 773 से बढ़कर हुई 1806, PM मोदी के नेतृत्व…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments