पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की प्रक्रिया में जुट गई है। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गए। राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर आज भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां काली का आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर दर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विधायक दल की बैठक पर टिकीं सबकी नजरें
भाजपा की बैठक शाम करीब चार बजे आयोजित होने की संभावना है। इस बैठक में अमित शाह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा शुभेंदु अधिकारी के नाम की हो रही है, हालांकि पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। भाजपा नेतृत्व इस फैसले के जरिए राज्य में बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर सकता है।
विधानसभा भंग होने के बाद तेज हुई प्रक्रिया
इस बीच राज्यपाल आर.एन. रवि ने पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है। राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसे भंग किया गया। भाजपा की चुनावी जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Extended a Hearty Welcome to the Hon'ble Union Home Minister Shri @AmitShah Ji on his arrival at the Netaji Subhash Chandra Bose International Airport at Kolkata.
This is the first time 'The Modern Day Chanakya' is visiting the Pious Land of West Bengal following the resounding… pic.twitter.com/HEoz1ZNFbP
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 8, 2026
अमित शाह के स्वागत में शुभेंदु अधिकारी का बयान
कोलकाता एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर गृह मंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने अमित शाह को “आधुनिक चाणक्य” बताते हुए कहा कि उनकी रणनीतिक सोच ने बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और “सोनार बांग्ला” के नए दौर की शुरुआत के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के करोड़ों लोग अमित शाह के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं।
Read More

