सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 24 साल की एक महिला जोर-जोर से रोते हुए और “मुझे छोड़ दो” कहते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में एक आदमी, जिसकी पहचान 26 साल के अयाज ताज मदारे के तौर पर हुई है (जो महिला का पुराना क्लासमेट था), उसके हाथ कसकर पकड़े हुए है और उसका धर्म बदलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में वह खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे धर्म-परिवर्तिन का दबाव बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।
यह क्लिप नागपुर में इंडियन एयर फोर्स के एक अधिकारी की पत्नी से जुड़े मामले में एक अहम सबूत के तौर पर सामने आई है। महिला का आरोप है कि उसे नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया गया, अश्लील वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल किया गया, लाखों रुपये ऐंठे गए और धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया। यह घटना एक साल से ज्यादा पुरानी है, लेकिन महिला द्वारा अपने पति को घटना के बारे में बताने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद अब यह मामला सामने आया है।
In Nagpur, a married woman accused redical Islamists Ayaz Madar and Amir Sheikh of calling her to a hotel,
giving her an intoxicating substance, blackmailing her, demanding ₹300,000, and pressuring her to convert her religion.
Following her complaint, the police arrested… pic.twitter.com/QA3DogDrli
— सकल हिंदू समाज मुंबई 🚩 (@Sakalhindu_) June 15, 2026
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने मदारे और अमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी हजरत मौलाना (जो मध्य प्रदेश के तामिया का रहने वाला है) की तलाश जारी है।
शिकायत में लगाए गए आरोप
महिला के पति इंडियन एयर फोर्स में अधिकारी हैं और अभी दूसरे शहर में तैनात हैं। महिला प्रॉपर्टी डीलर का काम करती है। आरोप है कि फरवरी 2025 में अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने महिला से संपर्क किया और उसे वर्धा रोड पर एक होटल में मिलने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि अयाज ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पिलाया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह भी कहा कि अयाज ने इस हरकत का वीडियो और फोटो भी रिकॉर्ड किए। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करके महिला को ब्लैकमेल किया, बार-बार उसका यौन शोषण किया और उससे 3.09 लाख रुपये ऐंठे।
Read More
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक आज, संगठन और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

