सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सुनवाई होगी. एडवोकेट शशांक शेखर झा की ओर से हिंसा को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है. जिसमें मांग की गई है कि हिंसा की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए. इस जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यों वाले न्यायिक जांच आयोग के गठन की मांग भी की गई है. दूसरी ओर कलकत्ता हाईकोर्ट भी हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर फैसला सुनाएगा. पिछली सुनवाई में 3 सदस्यों वाले पैनल को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने का निर्देश दिया गया था.
मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हिंसा की जांच कोर्ट की निगरानी में किए जाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! काले बादल, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के बीच भारी बारिश-ओलों का अलर्ट
on हुआ था टाइफाइड का बुखार, थमा दी किडनी खराब होने की रिपोर्ट! ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पर FIR का आदेश
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन
on लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर 40 जलाशयों तक 5 परियोजनाओं का उद्घाटन

