गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का बड़ी भंडाफोड़ हुआ है। खुलासा होने के बाद फर्जी दूतावास को चलाने वाले हर्षवर्धन जैन को भी STF ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोर्गा, पौलविया और लोडोनिया देशों का काउंसल और राजदूत बताता था। वहीं लोगों को प्रभाव में लेने के लिए खुद की मॉफ फोटो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और बाकी बड़े लोगो के साथ लगाकर रखता था। गाजियाबाद के कविनगर में इस फर्जी दूतावास में आरोपी हर्षवर्धन रैकेट चलाता था और दलाली का काम करता था। हर्षवर्धन जैन ने कविनगर के एक किराए के मकान में फर्जी दूतावास खोला हुआ था। वह खुद को इन देशों का राजदूत बताकर लोगों को प्रभाव में लेता था और उन्हें विदेश में काम दिलाने का झांसा देता था। इसके लिए वह फर्जी दस्तावेज और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था।
फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

