HomeBreaking Newsहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समागम में साधु-संतों ने...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समागम में साधु-संतों ने किया समर्थन, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे को लेकर हरिद्वार में रविवार को बड़ा संत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत भाजपा के कई विधायक और बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा की और उनके सुझाव भी लिए।

समागम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंत्री हरि गिरी महाराज, निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष ज्ञानदेव महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता करौली शंकर महाराज, दाती महाराज, साध्वी प्राची और महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज समेत कई संत मौजूद रहे। संत समाज ने एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

बार-बार चुनाव से विकास होता है प्रभावित

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत समाज ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन किया है और वह इस संदेश को आम लोगों तक पहुंचाएगा।उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल लगातार चुनाव की तैयारी में लगे रहते हैं। बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, सरकारी धन खर्च होता है और प्रशासनिक मशीनरी भी चुनावी तैयारियों में व्यस्त रहती है। उनके मुताबिक, लगातार चुनाव होने से जातिवाद और भाषावाद को भी बढ़ावा मिलता है तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ में है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार में संत समाज ने इस व्यवस्था के लिए संकल्प लिया है और आने वाले समय में संसद इस दिशा में फैसला करेगी।

CM धामी ने भी जताया समर्थन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का मानना है कि देश में एक साथ चुनाव होने से आर्थिक संसाधनों और ऊर्जा की बचत होगी। CM धामी ने उम्मीद जताई कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर जल्द ही संसद में कानून पारित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

Read More

सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त तक ITR नहीं भरा तो लगेगा भारी जुर्माना

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments