गाजा में जारी मानवीय संकट के बीच हमास के सदस्यों पर महिलाओं के व्यापक यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिलाओं को खाना और जरूरी सामान देने के बदले यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किए जाने के दावे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि जो महिलाएं असहाय और पहले से परेशान हैं, उनको निशाना बनाया जा रहा है।
असहाय और अकेली महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना
हमास से जुड़े लोग विशेष रूप से विधवाओं, हाल ही में तलाकशुदा, युवा और अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रही महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मदद मांगने पहुंची महिलाओं को चावल, चीनी और अन्य जरूरी राहत सामग्री का लालच देकर फंसाया जाता है। गाजा की एक महिला ने आरोप लगाया कि ऐसे मामले बड़े स्तर पर हो रहे हैं और कई लोग इसमें शामिल हैं।
राहत पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी
एक महिला ने बताया कि कुछ लोग खुद को सामाजिक या धार्मिक संगठन का प्रतिनिधि बताकर महिलाओं से संपर्क करते हैं। पहले राहत पैकेज देने की बात कही जाती है, फिर बदले में अनुचित मांगें रखी जाती हैं। महिला ने दावा किया कि कठिन हालात और अनुभव की कमी के कारण कई महिलाएं इस जाल में फंस जाती हैं और उनका शोषण होता है।
दवा और भोजन के बदले शोषण का आरोप
रिपोर्ट में एक 38 वर्षीय महिला का भी जिक्र किया गया है, जो छह बच्चों की मां बताई गई है। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को राहत संगठन से जुड़ा बताकर उससे संबंध बनाए। बदले में उसे 30 डॉलर, दवाइयों का डिब्बा, कुछ खाद्य सामग्री और नौकरी का वादा किया गया, जो बाद में पूरा नहीं हुआ।
हमास के हथियार छोड़ने की चर्चाएं तेज
इसी बीच, इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के कुछ महीनों बाद हमास के हथियार छोड़ने को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के कुछ अधिकारियों ने संकेत दिया है कि संगठन अपने सुरक्षा बलों और पुलिस के पास मौजूद हजारों ऑटोमैटिक राइफलें और अन्य हथियार सौंपने पर विचार कर सकता है।
Read More
राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

