HomeBreaking Newsगुरुग्राम में महिला बाइक राइडर का कार ने किया पीछा, फिर मारी...

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर का कार ने किया पीछा, फिर मारी जोरदार टक्कर CCTV में कैद वारदात

हरियाणा के गुरुग्राम(Gurugram) में रविवार सुबह एक महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारकर गिराने का मामला सामने आया है। घटना गोल्फ कोर्स रोड इलाके की बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो बाइक राइडर सिया के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिया अपने दोस्तों के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं। गोल्फ कोर्स रोड से गुजरते समय एक कार उनके पास आकर चलने लगी।

सिया का दावा है कि कार में मौजूद युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ती रहीं। सिया के मुताबिक, इसके बाद कार सवारों ने उनकी बाइक का पीछा किया और कुछ दूरी पर कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सिया सड़क पर गिर गईं। घटना उनके बाइक पर लगे एक्शन कैमरे और हेलमेट कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई।

सेफ्टी गियर ने बचाया गंभीर चोट से

सिया ने राइडिंग के दौरान सुरक्षा उपकरण पहन रखे थे, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद उनके दोस्तों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार वहां से निकल गई। सिया ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार का नंबर भी साझा किया है।

उनका कहना है कि उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन अगर ज्यादा वाहन होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड पर लुटाए करोड़ों, ब्रेकअप हुआ तो मांगे पाई-पाई के हिसाब, कोर्ट ने लगाई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments