HomeBreaking Newsमेडिकल इंटर्न के लिए खुशखबरी, धामी कैबिनेट ने 10 बड़े प्रस्तावों को...

मेडिकल इंटर्न के लिए खुशखबरी, धामी कैबिनेट ने 10 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Dhami Cabinet) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार ने कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे इंटर्न छात्रों के लिए लिया गया फैसला खास रहा। सरकार ने उनका मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इंटर्न छात्रों को हर महीने 17 हजार रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। इससे राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा।

कैबिनेट ने राज्य की खेल नीति-2021 के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सीधे समायोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत 245 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ किया गया है। साथ ही, अपर सहायक व्यायाम के 33 नए पद सृजित किए गए हैं। ये पद विशेष रूप से पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए निर्धारित होंगे।

सरकारी अधिवक्ताओं के मानदेय में बदलाव

बैठक में सरकारी अधिवक्ताओं से जुड़ा अहम फैसला भी लिया गया। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ताओं की फीस और मानदेय की दरों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप बेहतर पारिश्रमिक उपलब्ध कराना है।

हरिद्वार में बनेगा नया ESI अस्पताल

हरिद्वार के सलेमपुर क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) का नया अस्पताल बनाने की दिशा में भी कैबिनेट ने कदम बढ़ाया है। अस्पताल के निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे क्षेत्र में ESI से जुड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : ‘BRICS से कमजोर है…’, पुतिन का G7 पर तंज, बोले- मुझे नहीं पता कि उन्हें…

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments