विक्रोली पुलिस की मदद से एक स्कूल टीचर को कुछ ही घंटों में अपना कीमती सामान वापस मिल गया। वह गलती से अपना बैग एक ऑटो-रिक्शा में भूल गई थीं, जिसमें लगभग ₹12 लाख कीमत के सोने के गहने थे।
विक्रोली ईस्ट के कन्नमवार नगर में रहने वाली 39 साल की मंजुला दिघे को जब इस बात का एहसास हुआ, तो वह शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस के पास पहुंचीं।
अपने गृहनगर से लौटने के बाद, उन्होंने विक्रोली स्टेशन से अपने घर तक जाने के लिए एक ऑटो लिया था। घर पहुंचने पर जब उन्हें कीमती सामान वाला बैग नहीं मिला तो वह घबरा गईं। बैग में ₹6 लाख कीमत का चार-तोले का मंगलसूत्र, ₹3 लाख का दो-तोले का नेकलेस और ₹3 लाख कीमत के झुमके थे।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन ऑफिसर PSI योगेश चिंचोले की अगुवाई में एक टीम बनाई। 30 से 35 CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से ऑटो का पता लगाया गया।
READ MORE: दुनिया में यहां मौजूद है स्वर्ग से निकली नदी! जल्दी-जल्दी बदलती है रंग

