घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट(Gold Prices drop) देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव आज 14,400 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 22 रुपये कम है। इसी हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये हो गई है। कल यही कीमत 1,44,220 रुपये थी यानी आज 220 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोना भी आज सस्ता हुआ है। इसकी कीमत 13,200 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 20 रुपये कम है। इस तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत आज 10,800 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम के लिए 1,08,000 रुपये है। इसमें भी पिछले दिन की तुलना में प्रति ग्राम 16 रुपये और 10 ग्राम पर 160 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने का भाव?
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, कोयंबटूर, नागपुर, मदुरै और विजयवाड़ा सहित कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
हालांकि, चेन्नई में 18 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव 11,015 रुपये दर्ज किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 14,415 रुपये, 22 कैरेट 13,215 रुपये और 18 कैरेट 10,815 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
चांदी की कीमतों में आज कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। चांदी का भाव 235 रुपये प्रति ग्राम, 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु समेत कई प्रमुख शहरों में भी चांदी की कीमतें पिछले दिन के समान ही बनी हुई हैं।
केंद्र सरकार ने जनगणना(Census 2027) के दूसरे चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के...