HomeBreaking Newsसिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, यूपी पुलिस...

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, यूपी पुलिस को दिया खुला चैलेंज…

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान(Ankit Baliyan) की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के नालापटरी आर्यपुरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गायक अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों ने सड़कों पर जाम लगाकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने और कड़ी कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खोला गया।

वायरल पोस्ट में गैंग ने किया दावा

इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरियाणा के कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े और वर्तमान में कनाडा के टोरंटो से गैंग संचालित करने वाले भोलू शाहपुरिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

shamli singer ankit baliyan murder gang claims responsibility social media post

वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि अंकित बालियान गैंग के विरोधियों के संपर्क में था और उसने गैंग से जुड़ी किसी घटना पर एक गाना भी बनाया था। पोस्ट के अंत में धमकी देते हुए लिखा गया है कि “यह तो अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा।”

पुलिस की जांच जारी

सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, पुलिस इस वायरल पोस्ट की सत्यता की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और फॉरएंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हत्याकांड के पीछे वास्तव में किन लोगों का हाथ है और वायरल पोस्ट करने वालों की इसमें क्या भूमिका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें : UPTET 2026 रिजल्ट जारी, 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फेल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments