HomeBreaking NewsUPTET 2026 रिजल्ट जारी, 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फेल, जानिए कितने...

UPTET 2026 रिजल्ट जारी, 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी फेल, जानिए कितने हुए पास?

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने UPTET 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 में 80.07 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 में 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को निराशा भी हाथ लगी है।

प्राथमिक में 5.71 लाख अभ्यर्थी सफल

आंकड़ों के मुताबिक, प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यानी करीब 80.07 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

उच्च प्राथमिक में 7.59 लाख पास

उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल रहे। इस स्तर पर सफलता का प्रतिशत 71.85 रहा। यानी दोनों स्तरों को मिलाकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है।

नौकरी कर रहे शिक्षकों ने भी मारी बाजी

UPTET का परिणाम पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए भी अहम रहा। प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 यानी 76.29 प्रतिशत सफल हुए। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,13,384 यानी 77.45 प्रतिशत शिक्षक पास हुए हैं।

करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2026 के लिए कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा एक ही दिन कराना संभव नहीं था। इसलिए इसे 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कुल 5 पालियों में आयोजित किया गया।

60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई परीक्षा

अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े, इसके लिए प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य अभ्यर्थियों को अपने आसपास ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराना था।

नॉर्मलाइजेशन से तैयार हुआ रिजल्ट

आयोग ने बताया कि परिणाम तैयार करते समय विज्ञापन के बिंदु 09 में निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया यानी नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया गया। इसका उद्देश्य अलग-अलग पालियों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समान अवसर देना था।

आयोग ने परीक्षा को बताया निष्पक्ष

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने भरोसा दिलाया कि पूरी परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराई गई। सफल अभ्यर्थियों के लिए अब आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता खुल गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Read More:

मेक इन इंडिया को एक और बड़ी उड़ान, सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में चमका DRDO का स्वदेशी मिलिट्री पैराशूट

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments