Homeराज्यपंजाबनशे के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस सख्त, 22 Kg हेरोइन समेत 4 आरोपी...

नशे के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस सख्त, 22 Kg हेरोइन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित नार्को-आर्म्स मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 22 किलो 295 ग्राम हेरोइन, दो ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, एक कार और 2.05 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी सीमावर्ती इलाकों के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। बरामद की गई हेरोइन की मात्रा को देखते हुए इसे बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान दो विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल, उनकी मैगजीन और कारतूस की मिलने से यह स्पष्ट हुआ है कि गिरोह ड्रग तस्करी के साथ हथियारों की तस्करी में भी सक्रिय था। पुलिस को शक है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार या अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

आरोपियो के खिलाफ मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

ड्रग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments