HomeCurrent Newsछत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण सड़क हादसा, सेना के चार जवानों ने...

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण सड़क हादसा, सेना के चार जवानों ने गंवाई जान, एक घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों ने जान गंवा दी, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और उसकी छत पूरी तरह उखड़ गई।

कैसे हुआ हादसा ?

मिली जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी डिजायर कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में सवार जवान बुरी तरह फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से कार को काटकर जवानों को बाहर निकाला। चार जवानों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जवान का इलाज जारी है।

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से अचानक टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना से सुरक्षाबलों के बीच शोक का माहौल है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments