भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के कारण धरती हिलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में म्यांमार में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बीते कुछ दिनों से भारत में राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों या प्रदेशों में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं। अब भारत के भी दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर में भूकंप की घटना सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप आया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ के पास था और इसकी तीव्रता 3.1 थी। यह सोमवार सुबह 1.36 बजे आया। भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

