Dubai Tel Aviv Plane Hijack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री उड़ान ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक इमरजेंसी सिग्नल भेजा। विमान ने अपनी दिशा बदली और सऊदी अरब की ओर बढ़ गया। इस घटनाक्रम के बाद विमान में सवार 150 से ज्यादा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
7700 के बाद आया 7500 कोड
फ्लाइट ट्रैकिंग के अनुसार विमान ने पहले 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया, जो सामान्य विमानन आपात स्थिति का संकेत देता है। इसके कुछ समय बाद 7500 कोड प्रसारित हुआ, जिसका इस्तेमाल हाईजैकिंग या किसी गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति में किया जाता है। इसी वजह से शुरुआत में इसे संभावित हाईजैकिंग की घटना माना गया।
#FZ1073 from Dubai to Tel Aviv squawking 7700 en route to Tel Aviv.https://t.co/BI5p7bTPrw pic.twitter.com/7fUP8XwwP3
— Flightradar24 (@flightradar24) September 30, 2026
इजरायली फाइटर जेट्स हुए अलर्ट
अलर्ट मिलते ही इजरायली सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमान भी एहतियात के तौर पर रवाना किए गए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी मामले को लेकर तत्काल सुरक्षा परामर्श किया।
तबूक एयरपोर्ट पर उतरा विमान
विमान ने तेल अवीव की ओर जाने के बजाय सऊदी अरब का रुख किया और तबूक में सुरक्षित लैंडिंग की। तबूक एयरपोर्ट का इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों तरह की गतिविधियों के लिए किया जाता है। रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।
पायलटों के हुआ विवाद
शुरुआती हाईजैक आशंका के बाद इजरायली मीडिया और सुरक्षा सूत्रों से सामने आई जानकारी में कहा गया कि घटना किसी अपहरण की वजह से नहीं, बल्कि दोनों पायलटों के बीच हुए विवाद के कारण हुई। हालांकि घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।
क्या होता है 7700 और 7500 कोड?
विमानन क्षेत्र में 7700 कोड सामान्य आपात स्थिति बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि 7500 कोड हाईजैकिंग या गैरकानूनी हस्तक्षेप की आशंका का संकेत देता है। इसी क्रम में दोनों कोड सामने आने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रतिक्रिया दी।
जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार विमान सुरक्षित रूप से सऊदी अरब में उतर चुका है और हाईजैकिंग की शुरुआती आशंका के बजाय पायलटों के बीच विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत तस्वीर स्पष्ट होगी।
Read More:

